Makeup Tips: इन टिप्स की मदद से आप मेकअप को बना सकती हैं परफेक्ट शानदार और ग्लोइन,जानें तरीके
मेकअप करने का शौक हर महिला को होता है लेकिन उसे कैसे परफेक्ट बनाना है इसपर शायद ही कोई ध्यान देता होगा। अगर आप चाहती हैं मेकअप परफेक्ट दिखे तो इसके लिए इन तरीकों को जरूर ट्राई करें।
खूबसूरत दिखना हर एक महिला को पसंद होता है। इसके लिए वो कई तरह के नुस्खे और ब्यूटी ट्रीटमेंट कराती हैं। कई महिलाएं होती हैं जो मेकअप से ही लुक को परफेक्ट बनाने की पूरी कोशिश करती हैं। लेकिन कई बार पूरा मेकअप होने के बाद भी आप अपने लुक को लेकर खुश दिखाई नहीं देते, इसकी वजह है सही तरीके से मेकअप न कर पाना।
दरअसल मेकअप करना भी एक तरह का आर्ट वर्क ही है, जो हर किसी को परफेक्ट तरीके से नहीं आती है। आपके चेहरे पर किस तरीके का मेकअप सूट करेगा, सबसे पहले आपको इस बारे में आइडिया होना चाहिए, साथ ही कितनी मात्रा में किस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना चाहिए। ये भी सही तरीके से मालूम होना चाहिए। अगर आप मेकअप का शौक रखती हैं और चाहती हैं पार्टी या फंक्शन में परफेक्ट लगे, तो इसके लिए इन टिप्स को ट्राई करें।
पहला स्टेप
आपको सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छा रखना होगा। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि स्किन जितनी अच्छी होगी, मेकअप आपके फेस पर उतना ही अच्छे लगेगा। आपको मेकअप करने से पहले क्लींजिंग, टोनर और मॉइश्चराइजर अपने फेस पर जरूर अप्लाई करना होगा। तभी आपका मेकअप सही से सेट हो पाएगा।
दूसरा स्टेप
जब आप अपने फेस पर मॉइश्चराइजर लगा लें तो, इसके बाद स्किन को स्मूद बनाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर स्किन को अच्छे से प्रेप करेगा साथ ही एक चेहरे पर चमक बनाए रखेगा। इसे करीब 5 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। फिर आगे मेकअप का बेस बनाएं।
तीसरा स्टेप
अक्सर हम प्राइमर लगाने के बाद कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे पहले आपको फाउंडेशन का इस्तेमाल करना है। इस बात का ध्यान रखें कि वो आपकी स्किन से मैच हो और एसपीएफ युक्त हो। इसके बाद अगर आपको आंखों नीचे या फिर होंठ के पास वाली स्किन काली नजर आ रही है तो कंसीलर की मदद से उसे छुपाएं और लूज पाउडर की मदद से बेस को सेट करें
चौथा स्टेप
इसके बाद आप सेटिंग स्प्रे लें और फेस पर स्प्रे कर लें। करीब 5 मिनट तक फेस पर कोई भी चीज अप्लाई न करें। इससे आपका मेकअप (मेकअप करने से पहले करें ये काम) जल्दी ही सेट हो जाएगा और स्किन पर गजब का शाइन एड हो जाएगा।
पांचवा स्टेप
अब आप अपना आई मेकअप कर सकती हैं और लिप्स पर अपने ड्रेस के हिसाब से मैचिंग लिपस्टिक लगा सकती हैं, ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे।
इन टिप्स की मदद से आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं, साथ ही पार्टी या फंक्शन में पार्लर में पैसे खर्च किए बिना खूबसूरत लग सकती हैं। आपको ये तरीके कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ







0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home